Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026: राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी आवेदन शुरू

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 :सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत राजकीय और निजी कॉलेज में अध्यनरत छात्र – छात्राएं आवेदन कर सकते है।

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन 11 दिसंबर से शुरू कर दिए गए है जिसके आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है। योग्य अभ्यर्थी sjmsnew.rajasthan.gov.in अथवा SSO पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और सम्बंधित पूरी जानकारी यहां देख सकते है।

Uttar Matric Scholarship 2026: Highlight

EventsDetails
Scheme NameRajasthan Uttar Matric Scholarship (Post-Matric)
StateRajasthan
DepartmentSocial Justice and Empowerment Department (SJE)
Target GroupsSC, ST, OBC, MBC, EBC, and DNT students
Eligible ClassesUG, PG, ITI, Polytechnic, B.Ed, PhD
Application Start Date11 December 2025
Final Application Date31 January 2026
Application ModeOnline via SSO Rajasthan Portal
Official Websitesje.rajasthan.gov.in

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति का फॉर्म कौन भर सकते है? जाने योग्यता

मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय 5.00 लाख रुपये से कम है।आवेदक राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। छात्र किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी शिक्षण संस्थान में नियमित (Regular) रूप से अध्ययनरत होना चाहिए।

पात्र छात्र अपनी SSO ID के माध्यम से Rajasthan SSO Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की संभावित अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तक है।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Form Date

EventDate
Scholarship Form Start Date11 December 2025
Scholarship Form Last Date31 January 2026

Rajasthan Uttar Matric Scholarship – Important Documents

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (2025-26) के लिए आवेदन करने हेतु आपको निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेजों (Important Documents) की आवश्यकता होगी। सभी दस्तावेज निम्न प्रकार से है-

  • जन आधार कार्ड (Jan Aadhaar Card)
  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile)
  • फीस रसीद (Fee Receipt)
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • बैंक पासबुक (Bank Details)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026 के लिए आवेदन SSO पोर्टल पर उपलब्ध Scholarship (SJE) या sjmsnew.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें-

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान SSO पोर्टल पर जाना होगा।
  • SSO ID और Password की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • जिन अभ्यर्थियों के पास SSO ID नहीं है, उन्हें पहले New Registration करना होगा।
  • SSO पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद Scholarship (SJE) विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद New Application विकल्प का चयन करें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही और सावधानीपूर्वक भरें।
  • मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन फॉर्म को Final Submit करें।
  • अंतिम चरण में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

विभागीय छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने से पहले, विद्यार्थी को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की वेबसाइट scholarships.gov.in अथवा NSP OTR APP के माध्यम से OTR (One Time Registration) करना अनिवार्य है।

Uttar Matric Scholarship Notification and Apply Link

Uttar Matric Scholarship Notification 2026Notification Link
Apply LinkLink – 1 | Link – 2

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top