Rajasthan BSTC Form 2026: राजस्थान BSTC 2026 फॉर्म की तिथि बढ़ाई गई, अब 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे

Rajasthan BSTC Form 2026: राजस्थान बीएसटीसी आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक बीएसटीसी का फॉर्म नहीं भरा है उन सभी के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी के द्वारा बीएसटीसी 2025 फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है, अब विद्यार्थी 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए बीएसटीसी ऐडमिशन 2026 नोटिफिकेशन में निर्धारित योग्यता रखने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। यहां हमने बीएसटीसी का फॉर्म कौन-कौन भर सकता है? आवेदन शुल्क, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया और संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को देखें जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

Rajasthan BSTC Admission 2026: Highlight

Conducting AuthorityVardhaman Mahaveer Open University (VMOU)
Course2-year D.El.Ed.
Notification Release2 December 2025
Apply ModeOnline
Form Last Date31 January 2026
Expected Exam DateMarch 2026
Selection ProcessWritten Exam and Counselling
Official Websitepredeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Form Date 2026

राजस्थान BSTC के लिए ऑनलाइन फॉर्म 2 दिसंबर 2025 से शुरू हुए थे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 रखी गई थी जिसे बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 कर दिया गया है। यानी अब अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 तक बीएसटीसी का फॉर्म भर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Form Date 2026

राजस्थान BSTC का फॉर्म कौन-कौन भर सकता है?

शैक्षणिक योग्यता: आवेदक उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45% अंक होना आवश्यक है।

आयु सीमा: 1 जून 2025 तक आवेदक की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि विधवा, तलाकशुदा एवं विशेष प्रावधानों के अंतर्गत आने वाली महिलाओं के लिए आयु सीमा में कोई प्रतिबंध नहीं है।

BSTC 2026 Admission Form Fee

पाठ्यक्रम का नामआवेदन शुल्क
D.El.Ed. (सामान्य) या D.El.Ed. (संस्कृत) – किसी एक पाठ्यक्रम के लिए₹ 450/-
D.El.Ed. (सामान्य) एवं D.El.Ed. (संस्कृत) – दोनों पाठ्यक्रमों के लिए₹ 500/-

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: परीक्षा पैटर्न 

राजस्थान BSTC परीक्षा ऑनलाइन मॉड में आयोजित की जाएगी। जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषय प्रश्नों की संख्या अंक 
मानसिक क्षमता (Mental Ability)50150
राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK)50150
शिक्षण योग्यता (Teaching Aptitute)50150
इंग्लिश (English)2060
हिंदी/संस्कृत (Hindi/Sanskrit)3090
कुल 200600

राजस्थान बीएसटीसी फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन के समय आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं श्रेणी प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इस परीक्षा के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र हैं।

राजस्थान BSTC Pre DElEd के लिए आवेदन कैसे करें?

राजस्थान BSTC 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं। 
  • होम पेज, BSTC Form 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भारी और Next पर क्लिक करें।
  • अब अपना फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर प्रिंटआउट डाउनलोड कर ले।

BSTC Form 2026- Important Link

BSTC Appy LinkApply Now
Date Extended Pre D.El.Ed.-2026Notice Download
Pre D.El.Ed.-2026 NotificationClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top