SSC GD Constable Syllabus in Hindi 2026

SSC GD Constable Syllabus 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और लिखित परीक्षा और शारीरिक योग्यता एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आगामी SSC GD परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार SSC GD Constable Syllabus और परीक्षा पैटर्न के बारे में खोज कर रहे हैं।

इस आर्टिकल में हमने SSC GD Constable Ka Syllabus और परीक्षा पैटर्न के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है ताकि विद्यार्थी सही पाठ्यक्रम और पैटर्न के आधार पर तैयारी कर सकें। इसके साथ ही SSC GD Constable Syllabus PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है।

SSC GD Constable Syllabus 2026: Highlight

EventLink
Recruitment SSC GD Constable Recruitment 2025
Recruitment BoardStaff Selection Commission (SSC)
PostGD Constable
Vacancies25,487
Exam DateFebruary 2026 (Exptacted)
ArticleSSC GD Constable Syllabus 2026
Total Marks160
Negative MarkingYes (0.25 Marks)
Subject Reasoning, GK, Math & English/Hindi।
Syllabus Downloadsyllabuscard.com

SSC GD Constable 2026 Syllabus and Exam Pattern

हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा SSC GD कांस्टेबल के 25,487 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक भरे गए हैं। इसके बाद जल्द ही लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। SSC GD कांस्टेबल भर्ती मैं नौकरी पाने के लिए आवेदन कर चुके लाखों उम्मीदवारों को अब एसएससी जीडी कांस्टेबल के नए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझकर तैयारी करनी होगी।

SSC GD Constable Exam Pattern in Hindi

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025-26 का परीक्षा पैटर्न (CBT) वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार का है। परीक्षा को 4 मुख्य भागों में बांटा गया है, जिसमें कुल 80 प्रश्न होते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:

विषय (Subject)प्रश्न संख्याअंक
सामान्य बुद्धि और तर्क (Reasoning)2040
सामान्य ज्ञान और जागरूकता (GK/GS)2040
प्रारंभिक गणित (Mathematics)2040
अंग्रेजी या हिंदी (Language)2040
कुल (Total)80160
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं।
  • प्रश्न पत्र हल करने के लिए 60 मिनट (1 घंटा) का समय दिया जाता है।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQs) होंगे। 

SSC GD Constable Syllabus in Hindi

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती सिलेबस को चार भागों में बांटा गया है जिसमें प्रत्येक भाग से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। विस्तृत टॉपिक वाइज सिलेबस निम्न प्रकार से हैं –

SSC GD Constable Reasoning Syllabus

  • उपमाएँ (Analogies)
  • समानताएँ और भिन्नताएँ (Similarities & Differences)
  • स्थानिक कल्पना (Spatial Visualization)
  • स्थानिक अभिविन्यास (Spatial Orientation)
  • दृश्य स्मृति (Visual Memory)
  • भेदभाव व अवलोकन (Discrimination & Observation)
  • संबंध अवधारणाएँ (Relationship Concepts)
  • अंकगणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning)
  • आकृति वर्गीकरण (Figural Classification)
  • अंकगणितीय श्रेणी (Arithmetic Number Series)
  • गैर-शाब्दिक श्रेणी (Non-Verbal Series)
  • कोडिंग और डिकोडिंग (Coding & Decoding)

SSC GD Constable Mathematics Syllabus

  • संख्या पद्धति (Number Systems)
  • पूर्ण संख्याओं की गणना (Computation of Whole Numbers)
  • दशमलव और भिन्न (Decimals & Fractions) तथा संख्याओं के बीच संबंध
  • मौलिक अंकगणितीय क्रियाएँ (Fundamental Arithmetical Operations)
  • प्रतिशत (Percentages)
  • अनुपात एवं समानुपात (Ratio & Proportion)
  • औसत (Averages)
  • ब्याज (Interest – साधारण एवं चक्रवृ‌द्धि)
  • लाभ और हानि (Profit & Loss)
  • छूट (Discount)
  • क्षेत्रमिति (Mensuration)
  • समय और दूरी (Time & Distance)
  • अनुपात और समय (Ratio & Time)
  • समय और कार्य (Time & Work)

SSC GD Constable GK & General Awareness Syllabus

  • वर्तमान घटनाएँ (Current Events)
  • दैनिक अवलोकन और अनुभव का वैज्ञानिक पक्ष
  • भारत एवं उसके पड़ोसी देशों से संबंधित विषय, विशेषकरः
    • खेलकूद (Sports)
    • इतिहास (History)
    • संस्कृति (Culture)
    • भूगोल (Geography)
    • आर्थिक परिदृश्य (Economic Scene)
    • सामान्य राजनीति (General Polity)
    • भारतीय संविधान (Indian Constitution)
    • वैज्ञानिक अनुसंधान (Scientific Research)

SSC GD Constable English/ Hindi Syllabus 2026

  • बुनियादी अंग्रेज़ी/हिंदी को समझने की क्षमता (Ability to understand basic English/Hindi)
  • मूलभूत पठन–बोधन कौशल (Basic comprehension skills)

SSC GD Constable Syllabus PDF Download

SSC GD Constable SyllabusDownload PDF

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top