MPPSC 2026 Exam Date: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 15 दिसंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी किया है। MPPSC कैलेंडर में सहायक प्राध्यापक, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा, राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा सहित 10 विभिन्न भर्तियों की परीक्षाओं की तिथियां शामिल हैं, जिससे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा कार्यक्रम अस्थायी (tentative) है और किसी भी कारण से इसमें परिवर्तन किया जा सकता है। कैलेंडर के अनुसार, राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। विभाग द्वारा जारी किए गए MPPSC 2026 Exam Date नीचे दी गई है।
MPPSC Exam Calendar 2026 : Highlight
| Event | Highlight |
|---|---|
| Commission | Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) |
| Article | MPPSC Exam Calendar 2026 |
| Release Date | 15 December 2026 |
| Exam | Pre – Mains |
| Exam Mode | Online & Offline |
| Exam Calendra | January to September 2026 |
| Paper | Paper 1 and Paper 2 |
| Official Website | www.mponline.gov.in |
MPPSC 2026 Prelims and Mains Exam Date
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने अपने कैलेंडर में कुल 10 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित की हैं। घोषित की गई मुख्य परीक्षाओं में सहायक प्राध्यापक (कम्प्यूटर साइंस) परीक्षा-2025, उप संचालक प्राचार्य- वर्ग 2 सहायक संचालक (तकनीकी)-2025, और राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2025 शामिल हैं, जो जनवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित होंगी। इसके अलावा, राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 की परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2026 के तीनों चरणों की तिथियां जुलाई और अगस्त 2026 में रखी गई हैं, जिसके बाद राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 और राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2026 क्रमशः सितंबर 2026 में होंगी। ध्यान रहे कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की तिथि उच्च न्यायालय के अंतिम आदेश के बाद ही घोषित की जाएगी।
| S. No. | Examination Name | Date of Event |
|---|---|---|
| 1 | State Service Mains Exam–2025 | Pending High Court decision |
| 2 | Assistant Professor (Computer Science) Exam–2025 | 04 January 2026 |
| 3 | Deputy Director Principal– Gr. 2 Assistant Director (Technical)–2025 | 22 February 2026 |
| 4 | State Engineering Service Exam–2025 | 22 March 2026 |
| 5 | State Service & State Forest Service Prelims Exam–2026 | 26 April 2026 |
| 6 | Assistant Professor Exam–2026 (First Phase) | 12 July 2026 |
| 7 | Assistant Professor Exam–2026 (Second Phase) | 02 August 2026 |
| 8 | Assistant Professor Exam–2026 (Third Phase) | 30 August 2026 |
| 9 | State Service Mains Exam–2026 | 07 to 12 September 2026 |
| 10 | State Forest Service Mains Exam–2026 | 27 September 2026 |
वर्ष 2025 की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (State Service Mains Exam), जो कानूनी विवाद के कारण जून 2025 से रुकी हुई थी, माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद ही आयोजित की जाएगी। वर्तमान में इस परीक्षा के लिए कोई नई तारीख घोषित नहीं की गई है।
MPPSC Exam Calendar 2026 PDF Download
| Event | Link |
|---|---|
| MPPSC Exam Calendar | PDF Download |
| Get Latest Update | Join Whatsapp |


