MP Sahkari Bank Bharti 2026: मध्यप्रदेश सहकारी बैंक भर्ती, 2076 पदों के लिए आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी

MP Sahkari Bank Bharti 2026: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका आ चूका है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (MP Apex Bank) और विभिन्न जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) ने बैंकिंग असिस्टेंट, क्लर्क और ऑफिसर कैडर के 2,076 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश सहकारी बैंक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 6 जनवरी 2026 से शुरू कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट apexbankmp.bank.in से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले भर्ती के लिए योग्यता और संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी यहां देख ले।

MP Cooperative Bank Bharti 2026- Highlight

EventHighlight
RecruitmentMP Cooperative Bank Bharti 2026
OrganizationMP Rajya Sahakari Bank Mydt (Apex Bank)
Post NameAssistant, Clerk, Officer etc
Vacancies2,076
NotificationRelease
Apply Date6 January to 5 February 2026
Apply ModeOffline
Job LocationMadhya Pradesh
Official Websiteapexbankmp.bank.in

MP Sahkari Bank Notification 2026

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (MP Apex Bank) की 2,076 पदों के लिए नोटिफिकेशन जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी की गई है। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर के 924 पद सोसाइटी मैनेजर 829 एवं अधिकारी वर्ग के 313 पद आदि शामिल है।

Computer Operator 924
Society Manager829
Computer Programmer17
Financial Analyst34
Internal Auditor 01
Branch Manager 209
Computer Programmer -II05
Accountant 47

MP Sahkari Bank Bharti Form Date

नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश सहकारी बैंक भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 6 जनवरी 2026 में शुरू कर दिए गए। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Key EventDate
Online Application Start06 January 2026
Online Application Last Date05 February 2026
Fee Payment (Online)06 Jan – 05 Feb 2026
Admit Card DownloadExam से ~10 दिन पहले
Online Exam DateTo Be Announced

MP Sahkari Bank Bharti – Education Qualification & Age Limit

मध्य प्रदेश सहकारी बैंक भर्ती के लिए पद अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है जो निम्न प्रकार से हैं-

  • कंप्यूटर ऑपरेटर: किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) पास होना चाहिए तथा हिंदी एवं अंग्रेज़ी टाइपिंग का ज्ञान अनिवार्य है।
  • सोसायटी मैनेजर: किसी भी विषय में स्नातक पास एवं हिंदी-अंग्रेज़ी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।
  • ब्रांच मैनेजर: ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन या MBA के साथ बैंकिंग क्षेत्र में कार्य अनुभव आवश्यक है।
  • कंप्यूटर प्रोग्रामर (सीनियर): CS/IT में डिग्री (BE / MCA) के साथ न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • फाइनेंशियल एनालिस्ट: ग्रेजुएशन / MBA / CA के साथ बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव आवश्यक है।
  • इंटरनल ऑडिटर: ग्रेजुएशन / MBA / CA के साथ बैंकिंग क्षेत्र का अनुभव अनिवार्य है।
  • कंप्यूटर प्रोग्रामर-2 (मिड-लेवल): CS/IT में डिग्री (BE / B.Sc / MCA) होना चाहिए।
  • अकाउंटेंट: फर्स्ट क्लास ग्रेजुएशन या MBA पास होना चाहिए।

Age Limit एमपी सहकारी बैंक भर्ती के लिए आवेदन हेतु आवेदन की न्यूनतम आयु 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होने चाहिए। महिला आवेदक की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है।

Selection Process

  1. लिखित परीक्षा: वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. दस्तावेज सत्यापन: परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  3. इंटरव्यू: केवल विशिष्ट ऑफिसर पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

एमपी सहकारी बैंक भर्ती का फॉर्म कैसे भरें?

योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की ऑफिशल वेबसाइट apexbank.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया के मुख्य चरण निम्न प्रकार से हैं-

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apexbank.in पर जाएं।
  2. “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “Apply Online for MP Sahkari Bank 2026” लिंक का चयन करें।
  4. अपना पंजीकरण (Registration) करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

MP Sahkari Bank Apply Link & Notification

MP Sahkari Bank Apply LinkApply Now
MP Sahkari Bank NotificationNotification

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top