Rajasthan Vanpal Syllabus 2026: राजस्थान वनपाल भर्ती का नया सिलेबस जारी

Rajasthan Vanpal Syllabus 2026 in Hindi: राजस्थान वनपाल भर्ती का सिलेबस का इंतजार कर रहे हो उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब नए सिलेबस के आधार पर अपनी तैयारी को शुरू कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हमने आयोग द्वारा जारी किए गए नए Rajasthan Vanpal Syllabus in Hindi 2026 और परीक्षा पैटर्न की संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उम्मीदवार आर्टिकल के अंत में दी गई टेबल से Rajasthan Vanpal Syllabus PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Vanpal Syllabus 2026: Highlight

EventHighlight
BoardRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
SyllabusRajasthan Vanpal (Forester) Syllabus 2026
Name of the exam Rajasthan Vanpal Exam 2026
Number of posts 259
Syllabus StatusReleased
Exam MediumHindi & English
Negative MarkingYes – 1/3 Marks
No. of Question100
official website rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Vanpal Bharti 2026 Syllabus and Exam Pattern

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा 5 जनवरी 2026 को राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसके साथ ही विभाग ने नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न भी जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार वनपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले हैं उन्हें अब राजस्थान वनपाल परीक्षा 2026 की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। यहां हमने सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की संपूर्ण जानकारी प्रदान की है।

Rajasthan Vanpal Bharti Selection Process

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षा (PET & PST)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)

Rajasthan Vanpal Exam Pattern 2026

नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। वनपाल भर्ती में नेगेटिव मार्किंग भी है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

विषयप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान और सामाजिक अध्ययन (General Knowledge & Social Studies )5050
दैनिक विज्ञान (Everyday Science)2020
गणित (Mathematics)1515
समसामयिक मामले (Current Affairs)1515
कुल 100100

Rajasthan Vanpal Syllabus in Hindi

राजस्थान वनपाल भर्ती सिलेबस में सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन, दैनिक विज्ञान, गणित और करंट अफेयर विषय शामिल किये गए है। इन सभी का टॉपिक वाइज वनपाल भर्ती सिलेबस निम्न प्रकार से हैं-

(1) सामान्य ज्ञान और सामाजिक अध्ययन (General Knowledge & Social Studies )

  • प्राचीन सभ्यताएँ एवं प्रमुख पुरातात्विक स्थल
  • प्रमुख राजवंश, शासक एवं उनकी उपलब्धियाँ
  • 1857 की क्रांति
  • किसान आंदोलन, जनजातीय आंदोलन
  • प्रजामंडल आंदोलन एवं राजस्थान का एकीकरण
  • प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • स्थापत्य कला एवं चित्रकला
  • लोक संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, नाट्य
  • प्रमुख धार्मिक संप्रदाय एवं लोक देव-देवियाँ
  • सामाजिक जीवन: वेशभूषा, आभूषण, मेले, त्यौहार, रीति-रिवाज
  • भाषा, बोलियाँ एवं साहित्य
  • कला एवं संस्कृति से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्व
  • भारतीय संविधान: प्रकृति एवं प्रस्तावना
  • मौलिक अधिकार, नीति-निर्देशक तत्व, मौलिक कर्तव्य
  • राजस्थान की राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था:
    • राज्यपाल, मुख्यमंत्री
    • विधानसभा, उच्च न्यायालय
    • RPSC, राज्य निर्वाचन आयोग
    • राज्य सूचना आयोग, मानव अधिकार आयोग
  • स्थानीय स्वशासन एवं पंचायती राज
  • स्थान, विस्तार, प्रशासनिक एवं भौतिक संरचना, वन संसाधन ।
  • वन्यजीव अभयारण्य, वन एवं वन्यजीव संरक्षण।
  • जलवायु, मृदा, अपवाह तंत्र, झीलें, प्रमुख फसलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ।
  • खनिज संसाधन, ऊर्जा संसाधन ।
  • पर्यटन स्थल एवं स्मारक ।
  • जनसंख्या आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात, एवं साक्षरता ।
  • आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन।
  • राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था विशेषताएं और समस्याएं।
  • राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा ।
  • हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल।
  • राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें एवं अधिनियम, विकास संस्थायें, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।

(2) दैनिक विज्ञान (20 अंक)

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन ।
  • धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक।
  • प्रकाश के नियम ।
  • आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली।
  • मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र।
  • पोषण एवं संतुलित आहार।
  • प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन ।
  • पारिस्तिथिकी तंत्र एवं जैव विविधता।
  • सूचना प्रौद्योगिकी एवं कम्प्यूटर संबंधी ज्ञान।

(3) गणित – (15 अंक)

  • लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, औसत,
  • लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात ।
  • समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।
  • क्षेत्रफल एवं आयतन
  • आंकडों का चित्रों द्वारा निरुपण (आलेख, स्तंभ चित्र, वृत्त चित्र, रेखा आलेख, आदि)।

(4) राष्ट्रीय एवं राजस्थान राज्य के समसामयिक मामले – (15 अंक)

  • राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी, भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद, आदि क्षेत्रों की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व।
  • कार्यक्रम एवं नीति।

Rajasthan Vanpal Syllabus PDF Download

EevntLink
Vanpal Syllabus PDF 2026Syllabus Download
Get All Syllabussyllabuscard.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top