Anuprati Coaching Yojana Merit List 2025-26: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना मेरिट लिस्ट जारी

Anuprati Coaching Yojana Merit List 2025-26: राजस्थान सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करने के लिए संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2025-26 की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।

वे विद्यार्थी जिन्होंने इस सत्र के लिए आवेदन किया था, अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना मेरिट लिस्ट जारी डाउनलोड करने की प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक नीचे दे दिया गया है।

Anuprati Coaching Yojana Merit List 2025-26- Highlight

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2025
जारी करने वाला विभागसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार
मेरिट लिस्ट स्टेटसजल्द जारी / जारी होती रहती है (बैच अनुसार)
लाभार्थी वर्गSC, ST, OBC, MBC, EWS एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र
योजना का उद्देश्यप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता प्रदान करना
पात्रताराजस्थान के मूल निवासी, निर्धारित आय सीमा के अंतर्गत आने वाले छात्र
किस परीक्षा के लिएUPSC, RPSC, IAS, RAS, SSC, बैंकिंग, रेलवे, पटवारी, पुलिस आदि
चयन प्रक्रियाशैक्षणिक योग्यता व आवेदन के आधार पर मेरिट सूची द्वारा चयन
आवेदन माध्यमऑनलाइन
मेरिट लिस्ट पोर्टलsje.rajasthan.gov.in / sims.rajasthan.gov.in

Anuprati Coaching Yojana Merit List 2025 Release Date

उन सभी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो राजस्थान अनुप्रति कोचिंग योजना मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे थे। आप सभी का इंतजार है पूरा हो चुका है क्योंकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा 5 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2025 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी ऑफिशल वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in या sims.rajasthan.gov.in से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का मुख्य उद्देश्य

इस योजना का लक्ष्य अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) और अल्पसंख्यक समुदाय के उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को सहायता देना है, जो वित्तीय अभाव के कारण IAS, RAS, NEET, JEE और CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते।

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना नाम मेरिट लिस्ट में देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट SJE Rajasthan पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘News & Press Releases’ सेक्शन में जाएँ।
  3. “Amended Provisional List of Selected Candidates under Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2025-26” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब आपके सामने एक PDF फाइल खुलेगी।
  5. इस PDF में अपना नाम, एप्लीकेशन आईडी या रोल नंबर सर्च करें

अनुप्रति कोचिंग मेरिट लिस्ट के बाद क्या करना होगा?

प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में चयनित सभी अभ्यर्थियों को संबंधित कोचिंग संस्थान में निर्धारित तिथि एवं समय के भीतर उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों (Original Documents) का अनिवार्य रूप से सत्यापन करवाना होगा। निर्धारित समय-सीमा में दस्तावेज सत्यापन एवं उपस्थिति दर्ज नहीं कराने की स्थिति में अभ्यर्थी का चयन स्वतः निरस्त किया जा सकता है।

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana Merit List Important Links

CM Anuprati Final List 2025-26 DownloadClick Here
Anuprati Coaching Yojana Old Merit List 2025 All PDFClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top