UP Lekhpal Vacancy 2026: यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

UP Lekhpal Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत लेखपाल के कुल 7994 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है।

इस आर्टिकल में हमने यूपी लेखपाल के लिए पात्रता, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए यूपी लेखपाल भर्ती 2026 नोटिफिकेशन में विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।

UP Lekhpal Vacancy 2026- Highlight

DescriptionDetails
Examination NameUP Lekhpal Recruitment Examination 2025
Recruiting AuthorityUP Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC)
Post NameLekhpal
Total Vacancies7,994
Educational Qualification12th Pass
Age Limit18 to 40 Years
Selection ProcessPET Score + Main Examination
Application ModeOnline (upsssc.gov.in)
Pay Scale₹5,200 – ₹20,200 (Grade Pay ₹2,000)
Job LocationUttar Pradesh

UP Lekhpal Vacancy 2026 Notification

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल भर्ती 2026 नोटिफिकेशन 16 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है। UP Lekhpal Form Last Date 28 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

OBC कोटे में इज़ाफा, पदों का नया कैटेगरी-वाइज बंटवारा

यूपीएसएसएससी ने भर्ती प्रक्रिया के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पदों की संख्या में संशोधन किया है। पहले जहां OBC वर्ग के लिए 1,441 पद तय थे, वहीं अब इन्हें बढ़ाकर 2,158 कर दिया गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार सामान्य वर्ग को 3,205 पद, अनुसूचित जाति को 1,679 पद, अनुसूचित जनजाति को 160 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग को 2,158 पद तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 792 पद आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा कुल रिक्तियों में से 1,592 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

UP Lekhpal Form Date 2026

Notification Release16 December 2025
Form Start Date29 December 2025
Form Last Date28 January 2026

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता – उम्मीदवार 12वीं कक्षा पास होना चाहिए, साथ ही आपके पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर होना अनिवार्य है, जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आयु सीमा –आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गो के उम्मीदवारों को आयु सीमा 5 वर्ष तक की छूट दी जाती है।

UP Lekhpal Selection Process

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में उम्मीदवारों चयन दो चरणों में किया जायेगा- पहले चरण में PET (Preliminary Eligibility Test) के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, और दूसरे चरण में लिखित परीक्षा (Written Exam – Mains) आयोजित की जाएगी।

  • PET स्कोर
  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

उत्तर प्रदेश लेखपाल 2026 का फॉर्म कैसे भरें?

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए 29 दिसंबर से आवेदन ऑफिशल वेबसाइट upsssc.gov.in पर भरें जा रहे है। योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे दिए गए आसान प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के मुख्य चरण निम्नलिखित हैं:

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. लेखपाल के लिए आवेदन करने हेतु आपके पास PET 2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।
  3. आपको अपने PET रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से ‘Candidate Registration’ सेक्शन में लॉगिन करना होगा।
  4. लॉगिन करने के बाद आपकी व्यक्तिगत जानकारी (जो PET में भरी गई थी) अपने आप दिखाई देगी।
  5. आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता (12वीं पास और अन्य आवश्यक अर्हता) की जांच कर उसे सबमिट करना होगा।
  6. आपके फोटो और हस्ताक्षर PET डेटा से स्वतः प्राप्त हो जाएंगे, आपको बस उन्हें कन्फर्म करना होगा।
  7. निर्धारित आवेदन शुल्क (सामान्य/ओबीसी के लिए ₹25 और अन्य के लिए छूट के अनुसार) का भुगतान ऑनलाइन मोड (Net Banking/Card/UPI) से करें।
  8. सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

UP Lekhpal Apply Link 2026: Important Links Table

EventDirect Link
Download Official NotificationFull Notification PDF
Online Application FormApply Now
Official Websiteupsssc.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top