High court 4th Grade Exam Date 2025: राजस्थान हाईकोर्ट 4th ग्रेड एग्जाम डेट

High court 4th Grade Exam Date 2026: राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर (RHC) ने हाई कोर्ट 4th ग्रेड के 5670 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन 26 जुलाई तक भरे गए थे। काफी समय बीत चुका है लेकिन अभी तक राजस्थान हाई कोर्ट फोर्थ ग्रेड की एग्जाम डेट घोषित नहीं की है, ऐसे में सभी अभ्यर्थी परीक्षा तिथि जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

इसी इंतजार के बीच उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट आ चुकी है। हाल ही में राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से Hight Court 4th Grade Exam 2025 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है और जल्दी परीक्षा की तिथि भी जारी की जाएगी। हाई कोर्ट 4th ग्रेड की परीक्षा कब होगी? के बारे में पूरी अपडेट यहां देख सकते हैं।

Hight Court 4th Grade Exam Date 2026: Highlight

 Particulars Details
Exam NameRajasthan High Court 4th Grade Exam 2025
Total Vacancies5670 Posts
Mode of ExamOffline (OMR Based)
Exam Date StatusRelease Soon
Exam Date (Expected)April 2026
Negative MarkingNo Negative Marking
Exam Duration 2 Hours
Selection ProcessWritten Exam, Interview
Recruitment UpdateClick Here

Hight Court 4th Grade Exam 2026 Latest Update

राजस्थान हाई कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 5670 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून से लेकर 26 जुलाई 2025 तक भरे गए थे। राजस्थान हाई कोर्ट 4th ग्रेड भर्ती में 12 लाख के करीब आवेदन फार्म भरे गए हैं। आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों के मन में यही सवाल है कि, हाई कोर्ट 4th ग्रेड की परीक्षा कब होगी?

Hight Court 4th Grade का एग्जाम कब होगा?

राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारी दी गई है, जिसमें परीक्षा की संभावित तिथियों का उल्लेख किया गया है।

जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा 5 अप्रैल, 12 अप्रैल, 19 अप्रैल और 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जा सकती है। ये सभी तिथियां रविवार की हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राजस्थान हाई कोर्ट 4th ग्रेड की लिखित परीक्षा अप्रैल 2026 में करवाई जा सकती है।

हालांकि, अभी परीक्षा तिथि को लेकर कोई अंतिम घोषणा नहीं की गई है। हाई कोर्ट की ओर से 4th ग्रेड एग्जाम डेट 2026 को लेकर अलग से आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा। परीक्षा की सही और अंतिम तिथि उसी नोटिस के अनुसार मानी जाएगी।

Hight Court 4th Grade Exam Date 2026

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान हाई कोर्ट फोर्थ ग्रेड भर्ती परीक्षा कुल 4 दिनों में आयोजित की जा सकती है। परीक्षा का आयोजन अलग-अलग दिनों में किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होने की संभावना है। पहली शिफ्ट सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जा सकती है।

Hight Court 4th Grade Exam 2026- एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड अपडेट

राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा परीक्षा शहर (एग्जाम सिटी) की सूचना परीक्षा तिथि से लगभग 8 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र से संबंधित तैयारी समय पर कर सकें। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 5 दिन पहले ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। हाई कोर्ट 4th ग्रेड एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top