Rajasthan BSTC Exam Date 2026: राजस्थान BSTC (Pre Deled) की परीक्षा कब होगी? देखें अपडेट

Rajasthan BSTC Exam Date 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने BSTC 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन 02 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक भरें गए है। अब VMOU के द्वारा BSTC परीक्षा 2026 का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी अब जानना चाहते हैं कि राजस्थान BSTC की परीक्षा कब होगी?

VMOU जल्द ही राजस्थान Pre D.El.Ed प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है जिसके लिए अलग से परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। इस आर्टिकल में हमने BSTC 2026 परीक्षा तिथि और संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद यहां पर सूचना अपडेट कर दी जाएगी

Rajasthan BSTC Exam Date 2026: Highlight

Conducting AuthorityVardhaman Mahaveer Open University (VMOU)
Course2-year D.El.Ed.
ExamPre D.El.Ed. (BSTC) Exam 2026
Exam ModeOffline
Exam DateAnnounced Soon
Expected Exam DateMarch 2026
Selection ProcessWritten Exam and Counselling
Official Websitepredeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Exam 2026 Latest Update

राजस्थान में Pre D.El.Ed डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। राजस्थान BSTC (Pre D.El.Ed) 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 2 दिसंबर 2025 को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा जारी कर दिया गया है। इसके ऑनलाइन फॉर्म 2 दिसंबर 2025 से शुरू हुए थे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है।

BSTC Exam 2026: BSTC का एग्जाम कब होगा?

वर्ष 2025 में BSTC की परीक्षा 1 जून को आयोजित की गयी थी। इस वर्ष आवेदन जल्दी शुरू होने से उम्मीद है की BSTC 2026 की परीक्षा अप्रैल 2026 आयोजित की जाने की सम्भावना है। हालांकि, अभी तक वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा 2026 की स्थिति घोषित नहीं की है।

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि बीएसटीसी परीक्षा तिथि 2026 की लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर ध्यान रखें या अपडेट तुरंत पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं- Join Now

BSTC (Pre D.El.Ed) के एडमिट कार्ड कब आएंगे?

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) के द्वारा निर्धारित की गई बीएसटीसी 2026 परीक्षा तिथि के 8 से 10 दिन पहले बीएसटीसी के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे । एडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं जिसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top